ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबड़े मंगल पर यातायात में रहेगा फेरबदल

बड़े मंगल पर यातायात में रहेगा फेरबदल

rr

बड़े मंगल पर यातायात में रहेगा फेरबदल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 19 May 2019 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

- 21, 28 मई और चार व 11 जून को रहेगी यह व्यवस्था लागू लखनऊ। निज संवाददाताज्येष्ठ माह में बड़े मंगल पर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। एएसपी ट्रैफिक पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि 21 मई व 28 मई के अलावा चार जून व 11 जून को यह व्यवस्था लागू रहेगी। यह डायवर्जन शहर के सभी हनुमान मंदिरा पर पूजा अर्चना के दौरान किया जाएगा। यहां रहेगी रोक: सीतापुर रोड से कामर्शियल वाहन पुरनियां व डालीगंज रेलवे क्रासिंग से कपूरथला आईटी चौराहे होकर नहीं जा सकेगें। इधर से जाएं: मड़ियांव ओवर ब्रिज से पुरनियां रेलवे क्रासिंग, डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ीपुलिया, विकासनगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जा सकेंगे। यहां रहेगी रोक: कैसरबाग, हजरतगंज की ओर से आने वाले वाहन सुभाष चौराहा से आईटी व कपूरथला नहीं जा सकेंगे। इधर से जाएं: वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज, पुरनियां रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जा सकेगा।यहां रहेगी रोक: कुर्सी रोड से आने वाले वाहन विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की तरफ नहीं जा सकेगे। इधर से जाएं: ट्रैफिक हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकन्दरबाग होकर जा सकेगा। यहां रहेगी रोक: आईटी चौराहे से विवेकानन्द अस्पताल निराला नगर से विवेकानन्द ओवर ब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर से जाएं: वाहन फैजाबाद रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर जा सकेगें। यहां रहेगी रोक: नगर निगम जोन-3 कार्यालय तिराहे से अलीगंज की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा इधर से जाएं: वाहन तिराहे से साईं मंदिर तिराहा से निराला नगर होकर जा सकेगें। यहां रहेगी रोक: आईटी, निराला नगर से आने वाले कामर्शियल वाहन निराला नगर तिराहे से कपूरथल चौराहे की ओर नहीं जा सकेगे। इधर से जाएं: वाहन निरालानगर तिराहे से चौराहा नम्बर आठ से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होकर जा सकेगा। यहां रहेगी रोक: छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर वाहन नहीं जा सकेगा। इधर से जाएं: वायरलेस चौराहा, सेन्ट्रल बैंक होकर जा सकेगा।यहां रहेगी रोक: साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कोई भी ट्रैफिक कपूरथला चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इधर से जाएं: वाहन तिराहे से प्रगति बाजार के पीछे से होकर जा सकेगें। यहां रहेगी रोक: अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेगें। इधर से जाएं: अल्कापुरी ओवर ब्रिज, आठ नम्बर चौराहा होकर जा सकेंगे। यहां रहेगी रोक: सुशीला देवी स्मृतिका से प्रयागपुर हाउस तिराहे से हनुमान सेतु बंधा तिराहे की तरफ वाहन ट्रैफिक नहीं जा सकेगे। इधर से जाएं: वाहन हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से सुभाष चौराहा या न्यू हैदराबाद, निशातगंज संकल्प वाटिका सिकन्दरबाग होकर जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें