ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलालबाग में चला ट्रैफिक अभियान

लालबाग में चला ट्रैफिक अभियान

लखनऊ। निज संवाददाता

लालबाग में चला ट्रैफिक अभियान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 24 Mar 2019 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को लालबाग व हजरतगंज में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने कई दो और चारपहिया वाहनों को क्रेन से उठवाकर जुर्माना वसूला।

लालबाग नाजा मार्केट के आसपास दिन भर अभियान चला। ऐसे ही सहारागंज, अशोक मार्ग व आस-पास पर नो-पार्किंग अभियान चला। दो दर्जन से अधिक गाड़ियां जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ी गई। ट्रैफिक के साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी रही। पुलिस के साथ निजी कम्पनी के कर्मचारी भी रहे। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हजरतगंज और आस-पास प्रतिदिन ऐसे ही अभियान चलाएं जाएगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें