ई-वे बिल की नई व्यवस्था पर व्यापारियों ने जताई चिंता

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लाटूश रोड स्थित व्यापार मंडल भवन कार्यालय में गुरुवार को राज्य कर विभाग और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ई-वे बिल की नई व्यवस्था पर व्यापारियों ने जताई चिंता

लाटूश रोड स्थित व्यापार मंडल भवन कार्यालय में गुरुवार को राज्य कर विभाग और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने ई-वे बिल निरस्तीकरण के लिए लागू की गई नई व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ई-वे बिल की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद परिवहन में होने वाली देरी के कारण व्यापारियों को दोबारा बिल जनरेट करना पड़ता है, जिससे व्यापार में अनावश्यक बाधाएं और कठिनाइयां आ रही हैं। इस अवसर पर विभाग की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर उदय प्रताप सिंह, उपायुक्त राखी सिंह, अनिल कुमार, पूनम गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं व्यापार मंडल की तरफ से सतीश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।