भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक दबा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

रहीमाबाद के हरदोई-लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे चालक और तीन लोग घायल हो गए। चालक आशीष बोरियों के नीचे दब गया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। घटना मंगलवार सुबह हुई। जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक दबा

पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया ट्रॉली पर लदी बोरियों से दबे चालक को निकालारहीमाबाद, संवाददाता।रहीमाबाद क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ रोड पर भतोइया गांव के फ्लाईओवर पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गया। चालक भूसे की बोरियों के नीचे दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है।इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि औरास थाना क्षेत्र के मढ़िया प्रतापखेड़ा गांव निवासी चालक आशीष अपने लेबर राधे, सूरज, पुष्पेंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा लेकर दुबग्गा भूसा बेचने जा रहा था।

भतोइया गांव के फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आशीष ट्राली पर लदी बोरियों के नीचे दब गया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर की छतरी के ऊपर भूसे की बोरियां रुकी रही। फ्लाईओवर के सामने बनी भतोइया चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दबे चालक आशीष को ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद बोरियां हटाकर बाहर निकाला। जबकि तीन मजदूर गिरकर कर घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चारों घायलों को अस्पताल भेजा। जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से किनारे हटाकर यातायात सामान्य कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।