उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में होगी वाद्ययंत्रों की खरीद

उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में होगी वाद्ययंत्रों की खरीद

संक्षेप:

Lucknow News - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ग्राम पंचायतों के लिए वाद्य यंत्रों की खरीद की समीक्षा की। उन्होंने उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में खरीद करने के निर्देश दिए और विभागीय परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। मंत्री ने वाद्य यंत्रों की गुणवत्ता की जांच पर भी जोर दिया।

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

⦁-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की समीक्षा बैठक लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आदेश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में बांटने के लिए खरीदे जाने वाले वाद्य यंत्रों को उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में खरीदा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। अगर कहीं कोई रुकावट आती है तो उसे तत्काल दूर करवाया जाए। बता दें कि पूर्व में वाद्य यंत्र खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया था। मंत्री ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा लोक कला से आमजनता को जोड़ने के संस्कृति विभाग ने वाद्ययंत्र खरीदे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें से 26 आजमगढ़ के हरिहरपुर स्थित संगीत विद्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जिलों में वाद्य यंत्र खरीदने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। वह उसकी गुणवत्ता जांचेगी। मंत्री ने कहा कि समय और वित्तीय अनुशासन बनाए रखा जाए। मंत्री ने इस साल की 19 परियोजनाओं के लिए जल्द ही वित्तीय स्वीकृति जारी करने को कहा है। मंत्री ने रेडियो जयघोष की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे दूरस्थ लोगों तक कार्यक्रम पहुंच सकेंगे। मंत्री को जानकारी दी गई कि उप्र संगीत नाटक अकादमी और जनजातीय अकादमी तमाम होटलों से संपर्क कर रही है, ताकि उनके माध्यम से कार्यक्रम करवाए जा सकें।