Lucknow News: पुराने कामों का टेंडर 10 तक करवाकर काम शुरू करवाएं : जयवीर सिंह
Lucknow News: लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि 31 मार्च तक स्वीकृत परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी कर काम शुरू करें। नई परियोजनाओं का काम नवंबर तक शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी रणनीति बनाने की बात की।

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि 31 मार्च तक स्वीकृत परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी करके काम शुरू करवाएं। उन्होंने नई परियोजनाओं की पूरी प्रक्रिया जल्द पूरी करवाते हुए नवंबर तक काम शुरू करवाने के भी आदेश दिए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि लंबित भुगतान 15 दिन के भीतर करवा दिए जाएं। मंत्री ने स्वीकृत परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी भी जताई।
पर्यटकों का आगमन बढ़ाने की रणनीति
पर्यटन भवन के सभागार में बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी रणनीति बनाएं, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटकों का आगमन हो। रोजगार और स्थानीय लोगों को आमदनी के साधन सुलभ हो सकें। उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के शिलालेख पर संबंधित स्थल का इतिहास, साइनेज और बारकोड लगाए जाएं ताकि लोग उन स्थलों की महत्ता के बारे में जान सकें। मंत्री ने हर जिले में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टीसीआई को सक्रिय करने और पर्यटन स्थलों पर आवश्यक सामग्री सुलभ कराने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि सिर्फ कार्ययोजना ही न बनाएं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारें। उन्होंने परम्परा परियोजना के तहत पर्यटन केंद्रों को आधुनिक तरीके से निर्मित करने और भारतीय शैली में बनाने का सुझाव दिया, जिसमें वैदिक परम्परा की झलक मिले।
पारदर्शिता और जवाबदेही
विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही हो सुनिश्चित
जयवीर सिंह ने राजधानी में संस्कृति भवन की स्थापना के लिए शहीद पथ के आसपास उपयुक्त स्थल पर निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के नए परिसर के लिए जमीन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री ने संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई एकीकृत परियोजना निगरानी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे विभागीय कामों में पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित होगा। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों को फील्ड पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के आदेश दिए हैं।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


