घूसखोरी के वीडियो के बाद उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह निलंबित

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-पर्यटन निदेशालय से किए गए संबद्ध, अनुशासनिक कार्यवाही भी होगी लखनऊ,

घूसखोरी के वीडियो के बाद उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह निलंबित

पर्यटन विभाग के उप निदेशक कल्याण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई थी। साथ ही जांच भी शुरू कराई गई थी। उनका निलंबन आदेश पर्यटन ए‌वं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने जारी कर दिया। निलंबन अवधि में कल्याण सिंह को पर्यटन निदेशालय से संबद्ध किया गया है।निलंबन आदेश में लखनऊ के क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का हवाला दिया गया है। इसे कदाचार, अनुशासनहीनता, निरंकुश कार्यशैली एवं पदीय दायित्यों के प्रतिकूल बताया गया है।

कल्याण सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी होगी। इसके आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। गत दिवस उनके स्थान पर शासन ने नये उपनिदेशक की तैनाती भी कर दी थी। महेश कुमार कैथल को उपनिदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। वे उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पद पर तैनात थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।