अब तक 55639 ग्राम पंचायतों में चौपाल
लखनऊ। ग्रामीणों की समस्यायों के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 29 Oct 2023 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें
लखनऊ। ग्रामीणों की समस्यायों के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि अब तक 55639 ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें लगभग 41 लाख ग्रामीण मौजूद रहे और 2.63 लाख से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। ग्राम चौपालों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं तथा लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
