ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदीवार गिरने से बाराबंकी व सीतापुर में तीन की मौत, कई घायल

दीवार गिरने से बाराबंकी व सीतापुर में तीन की मौत, कई घायल

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार एक बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज, गांव में मचा है कोहराम सैदनपुर...

दीवार गिरने से बाराबंकी व सीतापुर में तीन की मौत, कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 11 Jul 2017 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार एक बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज, गांव में मचा है कोहराम सैदनपुर (बाराबंकी) हिन्दुस्तान संवाद सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर मजरे चैला गांव में मंगलवार को बरसात में भीगी एक कच्ची दीवार ढह गयी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पूरा गांव इस घटना से शोक में डूबा है। मीरापुर गांव के बाहर संतराम का कच्चा मकान है। बरसात होने से मकान की दीवार गीली हो गई थी। मंगलवार दोपहर गांव के ही रामू की 10 वर्षीय बच्ची निधि, 5 वर्षीय पुत्र अनिकेश व सुभाष का 8 वर्षीय पुत्र विजय इस मकान के बगल में खेल रहे थे। बरसात के बाद धूप निकली तो गीली दीवार चिटकने लगी। कुछ ही देर में दीवार छप्पर सहित भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से बगल में खेल रहे तीनों मासूम बच्चे उसके मलबे में दब गये। जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तब तक मासूम निधि की मौत हो चुकी थी, जबकि उसका भाई अनिकेश व विजय गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को लेकर परिजन सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिकेश का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कई प्रशासनिक अफसर गांव में पहुंचे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। इनसेट--------------------- सीतापुर में दिवार गिरी, एक की मौत तीन घायल हादसा लहरपुर तहसील के सकरन स्थित सुकेठा गांव में हुई घटना मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत, महिला व उसके दो बच्चे घायल सकरन (सीतापुर)। लहरपुर तहसील क्षेत्र के सुकेठा गांव में सोमवार रात एक घर की पक्की दिवार गिर गई। मलबे में गृहस्वामी शत्रोहन ने दम तोड़ दिया। पत्नी साधना और दो बच्चों को जिला अस्प्ताल पहुंचाया गया है। प्रीती और अनुज को मामूली चोटे आई। जिसके कारण बच्चों का प्राथमिक उपचार हुआ। अधेड़ महिला की हालत इलाज के दौरान गंभीर है। सकरन थाना क्षेत्र में देर रात हुई दुर्घटना की खबरपाकर थानाध्यक्ष नोवेन्द्र सिंह और लहरपुर तहसील के लेखपाल पहुंचे है। हादसे का मौका मुआएना हुआ। लेखपाल बृजेश यादव ने पूरी जानकारी से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया है। बताया जाता है कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। शत्रोहन 62 पुत्र गुरू चरण अपनी साधना, पुत्र अनुज और प्रीती के साथ घर पर था। टीन शेड के नीचे पूरा परिवार सो रहा था। अचानक रात करीब डेढ़ बजे पक्की दिवार ढह गई। ईटों के मलबे में दो चारपाई पर सो रहा पूरा परिवार दब गया। आवाज हुई तो आस-पास के लोग जग गए। मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला गया। किसी तरह सभी घायलों को साण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। शत्रोहन 62 पुत्र गुरूचरण को मृत घोषित कर दिया गया। अनुज 12 और 13 साल के प्रीती को मामूली चोटे आई, इस कारण उनका प्राथमिक उपचार हुआ। 55 साल की साधना की हालत बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल लाए जाने पर इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष सकरन नोवेन्द्र के साथ लेखपाल बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। घटना की बिन्दुवार जानकारी लेकर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें