काठमांडू में खराब मौसम के चलते तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौसम बिगड़ने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ की ओर डायवर्ट की गईं। तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण थाई एयरवेज, एयर अरेबिया और कैथे पैसिफिक की उड़ानें लखनऊ पहुंची, जिनमें कुल 618 यात्री और 21 क्रू सदस्य शामिल थे।
लखनऊ,ज्ञान प्रकाश, प्रमुख संवाददाता। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार शनिवार रात मौसम अचानक बिगड़ने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। तेज बारिश और कम दृश्यता की वजह से काठमांडू एटीसी ने उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बैंकॉक से काठमांडू जा रही थाई एयरवेज इंटरनेशनल की फ्लाइट संख्या टीजी-309 रात 11 बजे काठमांडू पहुंचने वाली थी। एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ होने पर इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 134 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।शारजाह से काठमांडू आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या जी-9530 को भी काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली।
रात 10:40 बजे काठमांडू पहुंचने वाली इस उड़ान को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें 173 यात्री और क्रू सदस्य मौजूद थे।हांगकांग से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाली कैथे पैसिफिक की फ्लाइट संख्या सीएक्स-603 भी रात 9:45 बजे काठमांडू एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 311 यात्री और 7 क्रू सदस्य सवार थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Gyan Prakashज्ञान प्रकाश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ' हिन्दुस्तान अखबार' में एविएशन सेक्टर कवर कर रहे हैं।
-परिचय एवं अनुभव
ज्ञान प्रकाश पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एविएशन, एयरपोर्ट कस्टम, डीआरआई कवर करते हैं। कोविड के दौरान विदेश में फंसे छात्रों को उनकी रिपोर्टिंग पर केन्द्र ने फ्लाइट मुहैया कराई। इसका बॉलिवुड सेलिब्रिटी ने आभार भी जताया था।
-करियर का सफर (प्रिंट)
ज्ञान प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की। कई प्रमुख अखबारों में काम करते हुए 2008 में हिन्दुस्तान अखबार में कदम रखा। और और वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार में सेवाएं दे रहें हैं।
-शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर ऑफ आर्ट में स्रातक करने के साथ कम्प्यूटर में पीजी सी प्लस कोर्स ने उनको तकनीकी विषयों की गहरी समझ दी है। ज्ञान प्रकाश की खबरें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हैं। उनकी खबर को एटीसी ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहा है। अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी मुहिम को देश की नामचीन सेलेब्रिटीज से लेकर अन्तरराष्ट्रीय प्रसिद्ध पत्रकारों ने सराहा है।
एविएशन सेक्टर में तकनीकी जानकारी के लिए उनको जाना जाता है। अक्सर उनके विश्लेषण नजीर बनते हैं। एयरपोर्ट कस्टम, सिक्योरिटी, इमिग्रेशन से जुड़ी उनकी खबरों को वैश्विक मंच पर सराहा जा चुका है। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही और तथ्यात्मक जानकारी मिले।
-विशेषज्ञता
एविएशन, एयरपोर्ट कस्टम, इमिग्रेशन और इस सेक्टर से जुड़े अन्तरराष्ट्रीय मामले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


