ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउप्र को स्वच्छ सर्वेक्षण में तीन पुरस्कार

उप्र को स्वच्छ सर्वेक्षण में तीन पुरस्कार

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय

उप्र को स्वच्छ सर्वेक्षण में तीन पुरस्कार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 23 Jun 2018 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय

स्वच्छ भारत मिशन में उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कार मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को इंदौर में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यह पुरस्कार लिया।

शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के अंतर्गत किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में चयनित उत्तर प्रदेश के नगर गाजियाबाद, अलीगढ़ तथा क्षेत्र-समथर को पुरस्कृत किया। नगर विकास मंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न प्रयासों को समय से पूरा करने पर यह पुरस्कार दिया गया।

शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ने देश के सभी 4041 शहरों का तीसरा सर्वेक्षण 4 जनवरी से 22 फरवरी 2018 तक कराया। सर्वेक्षण का उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और शहरी निकायों में लोगों के रहने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराना रहा।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि सर्वेक्षण में चयनित शहर गाजियाबाद की 10 लाख की जनसंख्या की श्रेणी में सबसे तीव्र गति वाले शहर के रूप में, अलीगढ़ को 3 से 10 लाख की जनसंख्या की श्रेणी में अभिनव प्रयोग और समथर को उत्तरी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण में बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें