Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThreats and Assault Woman Files Case Against Harassment in Thakurganj

पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने पति को पीटा

संक्षेप: Lucknow News - पीड़िता ने 5 नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज

Wed, 15 Oct 2025 06:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने पति को पीटा

ठाकुरगंज में छेड़खानी और बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाने का विरोध किया तो दबंगों ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता के पति को बुलाकर पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ठाकुरगंज की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके घर के पीछे रहने वाले हार्दिक सिंह, लवकुश, राजू तिवारी अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ उसे आते जाते परेशान करते हैं और छेड़खानी करते हैं। उसने इसकी शिकायत पति से की। उसके पति ने विरोध किया तो मारपीट की गई।

आरोप है कि 14 अक्टूबर की रात जब पीड़िता नहा रही थी, तभी आरोपियों ने चोरी छुपे उसका वीडियो बना लिया और धमकी दी, कि यदि उनके पास नहीं आएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस धमकी को लेकर पीड़िता का पति आरोपियों से शिकायत करने गया तो फिर से पिटाई की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि पुलिस के सामने भी आरोपियों के परिजनों ने धमकी दी। कहा कि यदि शांत नहीं हुए तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने दंपत्ति को जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने राजू तिवारी, पवन सिंह, नीतू अवस्थी, हार्दिक सिंह, लवकुश व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।