ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसेवायोजित नहीं किये जाने पर गोमती में कूदने की धमकी दी

सेवायोजित नहीं किये जाने पर गोमती में कूदने की धमकी दी

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आरोप है कि सुविधा शुल्क रिश्वत नहीं दिये जाने के कारण 18 माह हो जाने के कारण मृतक आश्रित में नौकरी नहीं दी जा रही है। ग्रेच्युटी, पेंशन, भत्ता, नगदीकरण जैसा कोई पैसा पीड़ित...

सेवायोजित नहीं किये जाने पर गोमती में कूदने की धमकी दी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Aug 2020 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताप्रयागराज के गोविन्दपुर जिले में सिंचाई विभाग में धावक पद पर तैनात स्व. विवेक कुमार रावत की पत्नी ने मृतक आश्रित के रूप में सेवायोजित नहीं होने पर गोमती में कूदने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नहीं सुनी तो विधानसभा के सामने आत्मदाह करेंगी।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार निगम ने प्रयागराज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण कर्मचारी का देहांत हो गया था। उनकी पत्नी ममता वर्मा ने बताया कि डेढ़ साल से सेवायोजित नहीं किया गया है। आरोप है कि सुविधा शुल्क रिश्वत नहीं दिये जाने के कारण 18 माह हो जाने के कारण मृतक आश्रित में नौकरी नहीं दी जा रही है। ग्रेच्युटी, पेंशन, भत्ता, नगदीकरण जैसा कोई पैसा पीड़ित परिवार को नहीं दिया गया है। परिवार चलाना उसके लिये मुश्किल हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें