
बेचने के बाद तोड़ दी दुकानों की दीवार व छत, तीन पर मुकदमा
Lucknow News - गोसाईंगंज इलाके की घटना लखनऊ, संवाददाता। गोसाईंगंज में धमकी देने के बाद कुछ लोगों ने
गोसाईंगंज में धमकी देने के बाद कुछ लोगों ने दुकानों की दीवार तोड़ दी। जिससे दुकानों के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हजरतगंज के प्रयागनारायण रोड निवासी उमेश चंद्र त्रिवेदी के मुताबिक साल 2015 में लखनऊ-सुलतानपुर मार्ग पर चांद सराय निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा व वीरेंद्र कुमार वर्मा से निर्मित दो दुकानें अमित त्रिवेदी के नाम खरीदी गयी थी। खरीदने के बाद अब तक दुकानों में कोई अतिरिक्त निर्माण नहीं कराया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व से गोविंद वर्मा ने कई बार फोन कर धमकी दी कि दुकानें तोड़ देंगे।
आरोप है कि तीन जनवरी 2026 को चांद सराय के ही किशन ने फोन से सूचना दी, कि सुरेंद्र, वीरेंद्र व गोविंद वर्मा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी दुकान की पश्चिमी दीवार तोड़कर नष्ट कर दिया है। मौके पर जाकर देखा तो वास्तव में पश्चिमी व उत्तरी दीवार और छत को तोड़कर नष्ट कर दिया गया है। आरोप है कि दुकान में मौजूद कुछ सामान भी गायब और कुछ सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




