Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThreat to Market Secretary and Family After Anti-Encroachment Action in Ghaziabad
साहिबाबाद सब्जी मंडी का अतिक्रमण हटवाने पर सचिव व पत्नी को धमकी

साहिबाबाद सब्जी मंडी का अतिक्रमण हटवाने पर सचिव व पत्नी को धमकी

संक्षेप:

Lucknow News - सादर निवेदन करना है कि मेरे पारी श्री सुनील कुमार शर्मा मण्डी सचिव गाजियाबाद

Aug 12, 2025 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पीड़िता ने डीजीपी को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई आरोप लगाया कि उन पर अभद्र टिप्पणी भी की गई लखनऊ, विशेष संवाददाता गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाने पर मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी ममता को जान से मारने की धमकी दी गई है। ममता ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यापारियों ने उन पर अभद्र टिप्पणी भी की है। ममता ने इस मामले में अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए डीजीपी राजीव कृष्णा को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है। डीजीपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता ने डीजीपी को दी तहरीर में खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले एक व्यक्ति और उनके दर्जनों साथियों पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता ममता के मुताबिक कुछ समय पहले ही मंडी परिसर से अतिक्रमण हटवाया गया था। इस कार्रवाई पर अवैध तरीके से व्यवसाय कर रहे कुछ व्यापारी नाराज हो गए। इन लोगों को कांग्रेस नेता बता रहे व्यक्ति ने खूब भड़काया। उसने 11 अगस्त को उन पर अभद्र टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ममता ने डीजीपी से कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। साथ ही उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है।