चारबाग और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है, दोनों उड़ जाएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -दोनों स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार -पत्नी के मित्र को

चारबाग और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है, दोनों उड़ जाएंगे

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।हैलो कंट्रोल रूम, मैंने चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है। कुछ ही देर में दोनों उड़ जाएंगे। यह धमकी भरा फोन शुक्रवार की शाम को 1090 पर आया। उसके बाद सक्रिय हुई जीआरपी चारबाग की टीम फोन नंबर ट्रेस करते हुए शनिवार की सुबह आरोपी तक पहुंची। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के पुरुष मित्र को फंसाने के लिए धमकी दी थी।उमेश कुमार (43 वर्ष), निवासी भिलावां, थाना आलमबाग की पत्नी मल्टी कॉलोनी में रहने वाले कार्तिकेय से अक्सर फोन पर बात करती थी। उमेश के मना करने पर भी नहीं मानती थी।

इससे नाराज होकर उमेश ने शुक्रवार शाम अपनी पत्नी के फोन से 1090 पर फोन कर चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी। इस सूचना पर जीआरपी टीम ने जिस फोन नंबर से धमकी दी गई थी, उसे सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि फोन नंबर कार्तिकेय के नाम पर है। टीम उसके पास पहुंची वहां से पता चला कि इस नंबर को उसने उमेश कुमार की पत्नी को दिया है, जिससे वह अक्सर बात करता है। टीम ने उमेश की पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि उमेश ने शुक्रवार को उसका फोन ले लिया था। इस पर टीम ने उमेश को उसके घर के पास से पकड़ा। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में उमेश ने कहा कि उसकी पत्नी कार्तिकेय से अक्सर बात करती है। मना करने पर नहीं मानी तो कार्तिकेय को फंसाने के लिए ही उसने अपनी पत्नी के फोन से 1090 पर फोन कर चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट को उड़ाने की झूठी धमकी दी थी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।