ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमरकज में शामिल लोग खुद प्रशासन को सूचित करें: केशव

मरकज में शामिल लोग खुद प्रशासन को सूचित करें: केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और अपने घरो में रहें। लाक डाउन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने दिल्ली की मरकज में शामिल लोग खुद...

मरकज में शामिल लोग खुद प्रशासन को सूचित करें: केशव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 01 Apr 2020 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। प्रमुख संवाददाताउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और अपने घरों में रहें। लाक डाउन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने दिल्ली की मरकज में शामिल लोग खुद अपने स्वास्थ्य वा समयावधि के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते प्रभावी व्यवस्थाएं की जा सकें। उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रयागराज के महानगर, गंगापार, यमुनापार और कौशांबी के सभी मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सेवा हमारा संस्कार है, उसे करके दिखा रहे हैं। सरकार का प्रयास जनप्रतिनिधियों की सक्रियता तथा समाजसेवियों का परिश्रम कोरोना संक्रमण के समय से राहत प्रदान करने वाला है। कोविड-19 के कारण विस्थापित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पीएम मोदी ने दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में विस्थापितों के रहने खाने व स्वास्थ्य सेवाओं का उचित प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगातार सभी स्तर पर अभियान के रूप में कार्यवाही जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें