Lucknow News: टैक्सी में बैठते समय बिजली विभाग के अफसर का पर्स उड़ाया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ में पीजीआई में टप्पेबाजों का आतंक बढ़ रहा है। गोमतीनगर में कार्यालय अधीक्षक का पर्स टैक्सी में बैठने के दौरान चोरी हो गया। पर्स में नगद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। स्थानीय लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Lucknow News: टैक्सी में बैठते समय बिजली विभाग के अफसर का पर्स उड़ाया

Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई में टप्पेबाजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब टप्पेबाजों ने गोमतीनगर स्थित विद्युत पोषण खंड-प्रथम में तैनात कार्यालय अधीक्षक को निशाना बनाया। टैक्सी में बैठने के दौरान उनका पर्स पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायबरेली निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्रा गोमतीनगर में विद्युत पोषण खंड-प्रथम में कार्यालय अधीक्षक द्वितीय के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उतरेठिया शहीद पथ के नीचे प्राइवेट टैक्सी में बैठने के दौरान किसी टप्पेबाज ने भीड़ का फायदा उठाकर उनका पर्स निकाल लिया।

पर्स में 9,020 रुपये नकद, आधार कार्ड, विभागीय पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम पीजीआई थाने में तहरीर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पीजीआई क्षेत्र में बस, ऑटो और टैक्सी में बैठते समय टप्पेबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में दहशत है। पीजीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि बृजेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।