गृह विभाग के अधिकारी सहित तीन घरों से लाखों की चोरी

गृह विभाग के अधिकारी सहित तीन घरों से लाखों की चोरी

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। बेखौफ चोरों ने गृह विभाग के अनुभाग अधिकारी सहित तीन लोगों के

Aug 13, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, संवाददाता। बेखौफ चोरों ने गृह विभाग के अनुभाग अधिकारी सहित तीन लोगों के बंद घरों को निशाना बना कर जेवर, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। ये घटनाएं अलीगंज, चिनहट और गाजीपुर थाना क्षेत्रों में हुई हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अलीगंज क्षेत्र के सेक्टर-सी निवासी अजेंद्र कुमार सिंह गृह विभाग में अनुभाग अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को वह परिवार संग पैतृक निवास कुशीनगर गए थे। 10 अगस्त की रात वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर गए तो अलमारी का लॉक टूटा था और सारा सामान गायब था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि लॉकर से करीब 7 लाख के जेवर, 25 हजार की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित के मुताबिक शहर से बाहर जाने की जानकारी नौकरानी ममता को थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गोरखपुर निवासी अभिषेक राय परिवार संग चिनहट के चक मल्हौरी स्थित पूर्वांचल विहार में रहते हैं। 8 अगस्त को वह परिवार के साथ गोरखपुर गए थे। वहां से दो दिन बाद वह घर लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। आलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने लगभग 20 लाख के जेवर चोरी कर लिए हैं। चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंदिरानगर के सुरेंद्रनगर निवासी जगजीवन राम के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार रात चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। मंगलवार को जगजीवन घर पहुंचे तो जानकारी हुई। सीसी कैमरे में तीन चोरों की करतूत कैद मिली है। गाजीपुर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।