दुकान में चोरी करने के बाद लगाई आग
Lucknow News - काकोरी में शुक्रवार रात चोरों ने एक परचून की गुमटी में चोरी की और बाद में आग लगा दी। दुकानदार मोइनुद्दीन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आग लगने पर पड़ोसियों ने सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सब सामान जल चुका था। पुलिस ने CCTV फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

काकोरी कस्बा में शुक्रवार रात चोरों ने गुमटी से चोरी करने के बाद आग लगा दी। पड़ोसी ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। दुकान में आग लगने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। तब तक सब राख हो गया था। पीड़ित ने काकोरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत काकोरी के हाता हजरत साहब मोहल्ला निवासी मोइनुद्दीन ने बताया कि तकिया शरीफ के पास परचून की गुमटी है। वह शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। देर रात चोरों ने गुमटी के पीछे का हिस्सा काटकर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी। पड़ोसी दुकानदार ने आग लगी देखी तो मोइनुद्दीन को घटना की जानकारी दी। दुकान में आग की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। तबतक दुकान का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। उसमें दो युवक गुमटी के पीछे के हिस्से को तोड़ते दिखे। इसके बाद चोर ने दुकान में आग लगा दी। पीड़ित ने काकोरी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में लगे कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


