रेलवे क्लर्क के निमार्णधीन मकान में चोरी
आशियाना इलाके में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के बिजली के तार और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित संजीव गोसाई ने 16 मई को काम खत्म करने के बाद मकान में ताला बंद कर दिया था। दो दिन बाद जब वह लौटे, तो चोरी की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आशियाना इलाके में चोरों ने एक निमार्णधीन मकान से लाखों रुपये के बिजली के तार व कीमती सामान पार कर दिया। चोर मेन गेट फंदकर मकान के अंदर घुसे। दो दिन बाद पीड़ित के मकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानक नगर के आरडीएसओ नगर निवासी संजीव गोसाई रेलवे में क्लार्क है। पीड़ित ने बताया कि उनका एक मकान आशियाना के सेक्टर-आई में है। जिसमे निमार्ण कार्य चल रहा है। बीती 16 मई की शाम काम खत्म करने के बाद मकान में ताला बंदकर मानक नगर चले गए।
दो दिन बाद जब वह मकान में पहुंचे तो बिजली के तार गायब थे और अन्य सामान भी नहीं था। पीड़ित ने 20 मई को आशियाना थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चोर की तस्वीर दिखाई दी। पीड़ित ने उस फुटेज को पुलिस को सौंप दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि छह माह पहले चोरों ने उनके मकान से करीब दो कुंतल सारिया चोरी की थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


