ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी, 6 घंटे बंद रही बिजली

Jan 17, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - मोहनलालगंज में चोरों ने गनेश खेड़ा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर और तेल चोरी कर लिया। इस घटना के कारण क्षेत्र में छह घंटे से अधिक बिजली गुल रही। बिजली विभाग ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। यह क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से चोरी की तीसरी वारदात है।

ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी, 6 घंटे बंद रही बिजली

मोहनलालगंज। संवाददाता गनेश खेड़ा में चोरों ने 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर तक आने वाली हाईटेंशन लाइन शार्ट करने के चलते मोहनलालगंज के ओल्ड सब स्टेशन की इन कमिंग फीडर की केबिल जल गई थी। जिसे दुरुस्त करने लिए सभी फीडरों को बंद कर दिया गया। जिससे क्षेत्र की करीब छह घंटे से अधिक बिजली गुल रही। रात करीब 12 बजे अचानक मोहनलालगंज ओल्ड सब स्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन ट्रिप हो गई। चंद मिनट बाद सब स्टेशन पर लाइट तो आ गई, लेकिन इन कमिंग फीडर में एक तेज धमाका होने के संग तार में आग लग गई।

जिसे दुरुस्त करने के लिए सभी फीडर की सप्लाई बंद करनी पड़ी। जो शनिवार सुबह करीब छह बजे के बाद बहाल हो सकी। कई फीडर तो 9 बजे के बाद बहाल हो सके। इसी बीच बिजली विभाग ने कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला चोरों ने गनेशखेड़ा की एक निजी प्लाटिंग साइड पर लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से कॉपर और तेल चोरी कर ले गए। जेई विजय कुमार ने बताया कि चोरों के चलते ही सब स्टेशन में जल गए है। चोरों के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है। कुछ दिनों के भीतर मोहनलालगंज में ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल निकालने की यह तीसरी वारदात है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;