परिवार अस्पताल में था, चोरों ने घर साफ कर दिया
Lucknow News - नगराम में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और गहने चुरा लिए। पीड़ित अभिषेक अपनी मां का इलाज कराने गए थे। पड़ोसी ने घर का ताला खुला देखा, जब भाई घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगराम,संवाददाता। नगराम में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये की गहने पार कर दिए। घटना के वक्त पीड़ित अपनी मां का इलाज गोमतीनगर के खरगापुर के निजी अस्पताल में कराने गया था। मंगलवार सुबह पड़ोसी की पत्नी ने फोन कर घर का ताला खुला होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।बहरौली गांव निवासी अभिषेक मिश्रा मजदूर है। पीड़ित ने बताया कि घर पर मां शांती देवी और बड़ा भाई राहुल है। अभिषेक ने बताया कि मां शांती की तबीयत खराब चल रही थी। वह बीते दो अप्रैल को गोमतीनगर के खरगापुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने मां की जांच की और उन्हें भर्ती कर लिया। दोनों भाई मां की देखरेख में अस्पताल में थे। घर पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार सुबह पड़ोसी महेश की पत्नी गुड़िया का फोन आया कि घर के गेट में लगा ताला खुला हुआ है। दोनों भाई घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरे में रखा बक्से में लगा ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी और सोने-चांदी के अभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि घर पर दोनों बहनें के जेवर भी रखे हुए थे। चोर उन्हें भी साथ ले गए। नगराम इंस्पेक्टर विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


