काकोरी में छत के रास्ते घर में घुसे चोर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-चोर ने छत पर तोड़े बक्से के ताले, नगदी और जेवर ले गए -पुलिस ने

काकोरी में छत के रास्ते घर में घुसे चोर

काकोरी मंगलवार भोर चोरों ने किसान के घर से 50 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त किसान दुबग्गा मंडी में सब्जी बेचने गया था। घर पर बेटी थी। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। बहरू निवासी लवकुश मौर्य ने बताया कि वह मंगलवार भोर चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। चोरों ने छत पर बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखी 50 हजार नगदी और तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। जब बेटी की आंख खुली तो उसने कमरे से बक्से गायब देखे।

वह छत पर गई तो वहां बक्से पड़े थे। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि किसान से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।