कार सवार बदमाशों ने 16 बकरियां चुराईं
Apr 07, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ,संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम देव सिंह खेड़ा में मंगलवार को कार

लखनऊ,संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम देव सिंह खेड़ा में मंगलवार को कार सवार बदमाशों ने पांच घरों 16 बकरियां चोरी कर लीं। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण जागे तो बदमाश कार से भाग निकले। जल्दबाजी में बदमाश चार बकरियां छोड़ गए। मोहन ने बताया कि विनोद, आकाश, रामस्वरूप और जुप्तीनाथ संग घरों के बाहर झोपड़ी बनाकर बकरियां पाले हैं। पीड़ितों ने कल्ली चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


