बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती कार से पार किया रुपये से भरा बैग
Lucknow News - 11 फरवरी को लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में आलोक मिश्रा की कार से दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग और मोबाइल चुरा लिया। घटना उस समय हुई जब एक बदमाश ने गाड़ी के शीशे पर आवाज दी और दूसरी ने चोरी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।

बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती कार से पार किया रुपये से भरा बैग लखनऊ, संवाददाता। बक्शी का तालाब थानाक्षेत्र में बीते 11 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे भैसामऊ क्रासिंग बक्शी का तालाब के पास अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति आया और कार की सीट पर रखा मोबाइल और हैंड बैग पार कर ले गया। बैग में करीब सवा लाख रुपए नकद रखें थे। पीड़ित को जानकारी होने पर पीड़ित ने बक्शी का तालाब थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली रही है।
भैसामऊ के श्री प्रेम कृपा हास्पिटल निवासी आलोक मिश्रा ने बताया कि बीती 11 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कार से जा रहे थे। जैसे ही वह भैसामऊ क्रॉसिंग बक्शी का तालाब के पास अपनी गाड़ी से जा रहा थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरी गाड़ी के शीशे पर आवाज की और कहा कि गाड़ी आराम से चलाया करो। जैसे ही मैंने ध्यान दिया, उसी दौरान दूसरे अज्ञात व्यक्ति ने मेरा मोबाइल और हैंड बैग (पर्स ) छीन लिया और दोनों मौके से भाग गए। मेरे हैंड पर्स में लगभग एक लाख बीस हजार रुपये नगद तथा अन्य आवश्यक कागजात रखे हुए थे।घटना अचानक होने के कारण मैं उन्हें पकड़ नहीं सका। पीड़ित ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना पर बक्शी का तालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


