Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThieves Break into Teacher s Home in Sharda Colony Steal Cash and Jewelry
बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी

बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी

संक्षेप:

Lucknow News - आशियाना कोतवाली क्षेत्र में एलडीए की शारदा कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर ₹1.5 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक कोर्ट में थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अन्य घटनाओं में भी चोरी हुई है।

Dec 04, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

आशियाना कोतवाली क्षेत्र में एलडीए की शारदा कॉलोनी में एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त मकान मालिक कोर्ट गए हुए थे, जबकि उनका परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव गया था। एलडीए कॉलोनी के रतनगढ़ निवासी शिक्षक अनिल कुमार सिंह शाम करीब सात बजे घर लौटे तो मुख्य द्वार व कमरों के सभी ताले टूटे मिले। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से ₹1 लाख 50 हजार नकद और लाखों के जेवरात 29 नवंबर को चोरी कर लिए और फरार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक आशियाना, छत्रपाल सिंह ने बताया कि चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद बुधवार शाम मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं चिनहट इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 15 चांदी के सिक्के, 6 पायल, 10 बिछिया, 1 चेन, साथ ही एक कैमरा और डीवीआर चोरी कर लिया। इस संबंध में 47 निजामपुर मल्हौर निवासी सौरभ शुक्ला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसरी घटना मोहनलालगंज के डीएलएफ गार्डन सिटी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा के साथ हुई। वह शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर भीतर रखे सोने-चांदी के आभूषण और डीवीआर चोरी कर लिया। घर लौटने पर उन्होंने सामान बिखरा हुआ और अलमारी के ताले टूटे पाए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।