ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगरीबों को खाने की कमी नहीं होने पाएगी-एलडीए वीसी

गरीबों को खाने की कमी नहीं होने पाएगी-एलडीए वीसी

गरीबों को खाने की कमी नहीं होने पाएगी- एलडीए वीसी, किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिया...

गरीबों को खाने की कमी नहीं होने पाएगी-एलडीए वीसी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 24 Apr 2020 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गरीबों को खाने की कमी नहीं होने पाएगी- एलडीए वीसी, किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देशलखनऊ। प्रमुख संवाददातालखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को प्राधिकरण की कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि कम्युनिटी किचन में भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। जितने गरीबों को भोजन की जरूरत हो उसके हिसाब से नियमित भोजन बनाया जाए। इसे उन तक पहुंचाया जाए। उपाध्यक्ष ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया है।एलडीए 5 कम्युनिटी किचन से हजारों लोगों को रोजाना भोजन पहुंचा रहा है। शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अधिकारियों के साथ इनका निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले वह जनेश्वर मिश्र पार्क में बनी कम्युनिटी किचन को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद गोमती नगर विस्तार के कम्यूनिटी सेंटर में बनी किचन पहुंचे। यहां कर्मचारियों से उन्होंने भोजन की जानकारी ली। साफ सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीबों को भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। प्राधिकरण क्षेत्र के सभी मजदूरों, रिक्शा चालकों, गरीबों व बेसहारों को पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जाए। कहीं भोजन की कमी अगर हो तो मात्रा बढ़ाई जाए। हालांकि किचन की व्यवस्था काफी साफ-सुथरी मिली। जिससे उन्होंने प्रसन्नता जताई। अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि प्राधिकरण रोजाना जरूरत से ज्यादा भोजन बना रहा है। लोगों को ज्यादा भोजन भी दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें