ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसभी बांध सुरक्षित, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं : धर्मपाल सिंह

सभी बांध सुरक्षित, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं : धर्मपाल सिंह

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि बाढ़ के खतरे को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। सभी बांध सुरक्षित हैं। फिर भी अधिकारियों व अभियंताओं...

सभी बांध सुरक्षित, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं : धर्मपाल सिंह
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 19 Jul 2017 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि बाढ़ के खतरे को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। सभी बांध सुरक्षित हैं। फिर भी अधिकारियों व अभियंताओं को एलर्ट कर दिया गया है। विभाग के सारे अधिकारी व कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। विधानसभा में बुधवार को बाढ़ पर चली चर्चा का जवाब देते हुए धर्मपाल सिंह ने यह बात कही। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि बलिया में सरजू, गंगा, सोन नदियों का पानी आता है जिससे वहां हर बार बाढ़ जैसी दैवीय आपदा का सामना करना पड़ता हैं। इस पर वास्तविक चिंता नहीं की जाती न ही सरकार कोई काम करती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी सरकार में यह व्यवस्था की गई थी कि बाढ़ में यदि किसी का पक्का या कच्चा मकान गिरता है तो उसे उसी के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। यह प्रावधान इस सरकार को भी लागू करना चाहिए। नदियो और बांधों के बीच गांव का बचाने के लिए उपाए खोजे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक विकास परिषद का गठन किया जाए जो इससे बचाव के उपाए देगी। राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ से कोई जन धन हानि नहीं होने देगी नदियों और बांधों के बीच के लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। जिन बांधों के टूटने या क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है उनके रख-रखाव के लिए पैसा आवंटित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें