ईद की शॉपिंग करने गया था परिवार, चोरों ने खंगाला डाला घर
lko
-जानकीपुरम की घटना, चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई
लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद
जानकीपुरम में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया। यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार ईद की खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित का कहना है चोरी के कारण उनका त्योहार फीका हो गया है।
जानकीपुरम गॉर्डन निवासी सैय्यद इमरान मकानों में डेकोरेशन का काम करते हैं। इमरान के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर मे ताला लगाकर पत्नी नाजरीन और छोटे भाई के साथ खरीददारी करने नक्खास बाजार गए थे। रात करीब 2:30 बजे वापस लौटे। वे लोग मेन गेट का ताला खोल कर अंदर दाखिल हुए। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर टूटे थे। चोरों ने करीब ढाई लाख के जेवर, चार महंगी घड़ियां और सात हजार रुपये बटोर ले गए।