बच्चों ने सीखी अभिनय की बारकियां, समाज को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

तकरोही के वाल्मीकि पार्क में मदर सेवा संस्थान ने चबूतरा थिएटर पाठशाला के तहत विशेष नाटक कार्यशाला का आयोजन किया। प्रशिक्षक महेश चंद देवा ने बच्चों को अभिनय सिखाया। कार्यशाला में 'हमें नष्ट न करो' नाटक की रिहर्सल की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

बच्चों ने सीखी अभिनय की बारकियां, समाज को किया जागरूक

तकरोही स्थित वाल्मीकि पार्क में मदर सेवा संस्थान द्वारा संचालित चबूतरा थिएटर पाठशाला की विशेष नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक महेश चंद देवा ने बच्चों को नाटक और अभिनय की बारीकियां सिखाईं और रंगमंच के महत्व को समझाया। संस्थान की अध्यक्ष किरण लता ने बताया कि कार्यशाला में आगामी नाटक हमें नष्ट न करो की रिहर्सल की गई। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। रिहर्सल के दौरान बच्चों ने जंगल के विभिन्न जानवरों के किरदारों को जीवंत किया। बच्चों ने जानवरों के हाव-भाव अपनाने के साथ-साथ उनकी आवाजें निकालकर अपनी अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

पाठशाला के तहत तैयार किए जा रहे नाटकों का मंचन आगामी 11, 12 और 13 जून को होने वाले चबूतरा थिएटर फेस्टिवल में किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।