ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदुनिया की सबसे जहरीली मछली जू पहुंची

दुनिया की सबसे जहरीली मछली जू पहुंची

लखनऊ। संवाददाता दुनिया की दस सबसे जहरीली मछलियों में से एक स्टोन फिश को

दुनिया की सबसे जहरीली मछली जू पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 26 Nov 2021 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

दुनिया की दस सबसे जहरीली मछलियों में से एक स्टोन फिश को अब आप लखनऊ जू के मछलीघर में देख सकते है। मरीन एक्वेरियम के जलीय जीव, मछलियों के साथ अब दर्शकों को स्टोन फिश भी देखने को मिलेंगी। ये मछली कन्याकुमारी से मंगाई गई हैं।

जू निदेशक आरके सिंह ने बताया कि यह मछली पत्थर की तरह दिखती है। मछलियों के विशेषज्ञ इंद्रमणि राजा ने बताया कि यह मछली इंडियन ओशियन के छिछले और पत्थरों वाले क्षेत्र में मिलती है। पत्थर और इस मछली में अंतर नही कर पायेंगे। अधिकतम 45 सेंटीमीटर तक लम्बाई वाली इस मछली को जहरीली मछली की लिस्ट में रखा गया है। खाने में इसे जिंदा मछली पंसद होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें