ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयुवती ने काटी हाथ की नस, हालात नाजुक

युवती ने काटी हाथ की नस, हालात नाजुक

एक युवती की ओर से अपने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की हालात नाजुक है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही...

युवती ने काटी हाथ की नस, हालात नाजुक
हिन्दुस्तान संवाद,अयोध्या (फैजाबाद)। Fri, 18 Oct 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

एक युवती की ओर से अपने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की हालात नाजुक है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रकरण नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से जुड़ा है। पुलिस की पड़ताल में प्रथम दृष्टया यह बात प्रकाश में आई है कि युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग तीन वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग के बावजूद युवक ने विवाह के लिए हामी नहीं भरी। ऐसे में निराश युवती ने शुक्रवार को अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि गंभीर हालात में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रेमी युवक को हिरासत में लिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें