दबंग ने घर में घुसकर चचेरे भाई के सिर पर लगाया तमंचा
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद की -घटना रविवार सुबह

लखनऊ,संवाददाता।गोमतीनगर विस्तार स्थित पीली कॉलोनी में रविवार को दबंग ने घर में घुसकर चचेरे भाई के सिर पर कट्टा लगा दिया। परिवार के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मलेशेमऊ स्थित पीली कॉलोनी निवासी मनीषा विश्वकर्मा घर पर ही परचून की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पति ललतू की तबीयत खराब होने के वजह से घर में सो रहे थे। अन्य परिजन भी दूसरे कमरे में थे। मनीषा ने बताया कि इस दौरान चिनहट के कठौता निवासी चचेरे जेठ सुरेश विश्वकर्मा बाइक से घर पहुंचे।
बाइक खड़ी की और सीधे कमरे में पहुंचकर ललतू के माथे पर कट्टा सटाते हुए गोली मारने की धमकी दी। यह देखकर बेटी ने शोर मचाया तो परिजन अंदर की ओर भागे। परिजन ने रोका तो सुरेश गाली-गलौज करने लगा। यही नहीं आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत कर दो, इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मालती ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी कट्टा फेंककर वहां से भाग निकला। पीड़ित परिजन ने पुलिस को तमंचा और बाइक सौंप दी। मनीषा ने पुलिस को बताया कि सुरेश होली वाले दिन घर आया था। उस दिन पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी कट्टा दिखाया था। इस बात पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। परिवार ने कुछ नहीं बोला तो इस बात से नाराज रहने लगा था। होली के बाद अक्सर घर जाकर गाली गलौज करता था। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी सुरेश निजी चालक का काम करता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


