Lucknow News: होमगार्ड भर्ती के लिए अब 14 सितंबर से होगी दौड़
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: - बारिश के कारण बदली गईं तिथियां - आज से मिलेंगे संशोधित प्रवेश पत्र

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न जिलों में भीषण बारिश को देखते हुए होमगार्ड जवानों के 41 हजार से अधिक पदों पर इनरोलमेंट के लिए प्रस्तावित दौड़ की तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड के अनुसार विभिन्न पीएसी वाहिनी और पुलिस लाइन में आठ सितंबर से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) अब 14 सितंबर से कराए जाने का निर्णय किया गया है।शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती बोर्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के संसोधित प्रवेश पत्र सोमवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।


