ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमेठी में प्रधान संघ के अध्यक्ष की हत्या

अमेठी में प्रधान संघ के अध्यक्ष की हत्या

मुंशीगंज बाजार से घर वापस लौट रहे शाहगढ़ विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। हत्यारे शव को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए। घटना सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे मुंशीगंज...

अमेठी में प्रधान संघ के अध्यक्ष की हत्या
हिन्दुस्तान संवाद,अमेठीTue, 16 Jan 2018 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंशीगंज बाजार से घर वापस लौट रहे शाहगढ़ विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। हत्यारे शव को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए।
घटना सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियांवा के पास हुई। शाहगढ़ विकासखण्ड के टंडवा के ग्राम प्रधान सुनील कुमार किसी काम से मुंशीगंज गए हुए थे। देर रात जब वे घर वापस आ रहे थे तो भुसियांवा गांव के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने सुनील पर फायरिंग कर दी। सुनील के अपनी बाइक से गिरते ही हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमलावर शव को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए। 
सुनील शाहगढ़ ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष थे। सूचना पर मुंशीगंज पुलिस के साथ ही एएसपी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें