ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमोबाइल टावर बढ़ा रहे बीमारियों का भी नेटवर्क, पढ़ें क्या कहते हैं डाक्टर

मोबाइल टावर बढ़ा रहे बीमारियों का भी नेटवर्क, पढ़ें क्या कहते हैं डाक्टर

जीडीए बिना जांच पड़ताल के घनी आबादी वाले इलाकों में मोबाइल टावर लगाने की परमिशन दे देता है। मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियशन का असर खासकर बच्चों पर पड़ता है। इटियाथोक कस्बे में कई मोबाइल टावर लगे...

मोबाइल टावर बढ़ा रहे बीमारियों का भी नेटवर्क, पढ़ें क्या कहते हैं डाक्टर
हनीफ सिद्दीकी, मेहनौन(गोंडा)।  Sat, 09 Feb 2019 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जीडीए बिना जांच पड़ताल के घनी आबादी वाले इलाकों में मोबाइल टावर लगाने की परमिशन दे देता है। मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियशन का असर खासकर बच्चों पर पड़ता है। इटियाथोक कस्बे में कई मोबाइल टावर लगे हैं। टावर के आसपास एक इंटर कालेज और एक स्कूल चल रहा है। साथ ही टावर के आसपास घनी आबादी भी है। दोनों विद्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडियशन से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल रेडियशन से थकान, अनिद्रा, डिप्रेशन, कैंसर, ब्रेन ट्यूमर सहित आदि बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। 

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें हैं खतरनाक: मोबाइल टावर से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें कैंसर का कारण बनती हैं। इस रेडिएशन से जानवरों पर भी असर पड़ता है। यही वजह है कि जिस एरिया में मोबाइल टावरों की संख्या अधिक होती है, वहां पक्षियों की संख्या कम हो जाती है। ग्रामीण अंचल में इसी वजह से मधुमक्खियां भी नहीं दिख रही हैं। 

किस एरिया में नुकसान सबसे ज्यादा: विशेषज्ञ की मानें तो मोबाइल टावर के तीन सौ मीटर एरिया में सबसे ज्यादा रेडिएशन टावर से निकलता है। टावर में लगे एंटीना के सामने वाले हिस्से में सबसे ज्यादा तरंगें निकलती हैं। टावर के एक मीटर के एरिया में सौ गुना ज्यादा रेडिएशन होता है। टावर पर जितने ज्यादा एंटीना लगे होंगे रेडिएशन भी उतना ज्यादा निकलेगा। इससे नुकसान भी आसपास के लोगों को होगा।

क्या कहते हैं चिकित्सक: चिकित्सक डॉ. जामिन अली कहते हैं कि मोबाइल टावर सेफ जोन में लगे होने चाहिए। टावर से निकलने वाले रेडियशन से इंसान तो इंसान जानवरों पर भी बुरा असर पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह कहते हैं कि मोबाइल टावर की रेडियशन से डिप्रेशन, ब्रेन ट्यूमर सहित अन्य भयानक बीमारी पैदा होते हैं। टावर से निकलने वाली तरंगे हमको दिखती नहीं है। यूजर्स को रात में मोबाइल को दूर रखकर सोना चाहिए और कम से कम मोबाइल का प्रयोग करना चाहिए।

अफसरों ने निरीक्षण किया : आंधी से मकान और करन लान में रिलायंस मोबाइल टावर के गिरने से हुए नुकसान को लेकर इटियाथोक कोतवाल विद्या सागर वर्मा ने रिलायंस मोबाइल के लीगल एडवाइजर अजीत सिंह के साथ नुकसान का जायजा लिया। लीगल एडवाइजर श्री सिंह ने बताया कि मोबाइल टावर के गिरने से आसपास के रिंकू सोनी, राकेश सोनी, गुलाब तिवारी और करन लाज के मालिक परमजीत सिंह के नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट बनवाकर सभी पीड़ितों को नुकसान की भरपाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें