ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकिसान समस्याओं को लेकर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

किसान समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया। सपा नेता बोले कि भाजपा सरकार किसानों का सर्वनाश करने पर तुली है। किसानों को गन्ना पर्ची...

किसान समस्याओं को लेकर सपाइयों ने दिया ज्ञापन
निज संवाददाता,बलरामपुर।Wed, 05 Dec 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया। सपा नेता बोले कि भाजपा सरकार किसानों का सर्वनाश करने पर तुली है। किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल रही है न ही क्रय केन्द्रों पर धान बिक रहा है।
सपा कार्यकर्ता पूर्व राज्यमंत्री डा. एसपी यादव के नेतृत्व में बुधवार को तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य को ज्ञापन देने पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री ने भाजपा को किसान विरोधी बताया और कहा कि उतरौला में एक किसान पांच दिनों से धान बिक्री के लिए क्रय केन्द्र का चक्कर काट रहा था। प्रभारी ने उसका धान नहीं खरीदा। मजबूर किसान ने मंगलवार शाम खुद को जलाने का प्रयास किया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। अधिकारीगण उसका बयान बदलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सरकार में किसान बेहाल है। 
उतरौला के पूर्व विधायक अनवर महमूद खां बोले कि भाजपा ने किसी का भला नहीं किया। ये सरकार पूर्णरूप से पूंजीपतियों को समर्पित है। जिले के अधिकांश धान क्रय केन्द्र बंद पड़े हैं। पूर्व विधायक जगराम पासवान ने कहा कि भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी व अपराध को बढ़ावा दिया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि टोप सिंह व गुरुदास सरोज ने कहा कि छुट्टा मवेशी फसलों को तबाह कर रहे हैं। किसान रातभर जागने के बावजूद फसलों को नहीं बचा पा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें