ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ अमेठी में असलहा समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठी में असलहा समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संग्रामपुर के करौदी गांव के गोली काण्ड के मुख्य अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ अमेठी...

 अमेठी में असलहा समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान संवाद,अमेठी।Wed, 16 Oct 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर के करौदी गांव के गोली काण्ड के मुख्य अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया है।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ अमेठी पीयूषकांत राय ने बताया कि राजकुमार सोनी पुत्र शीतला प्रसाद सोनी निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज सुलतानपुर करौदी गांव के एक घर में रहकर आभूषण बेचने का काम करता था। वहीं एक महिला से उसका अवैध संबंध हो गया। अनिल श्रीवास्तव अवैध संबंध में बाधक बनता था, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। पांच अक्टूबर को सोनी ने अनिल को गोली मार दी और फरार हो गया। बुधवार को पुलिस ने मिश्रौली नहर पुल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। संग्रामपुर थाने में और भी मुकदमें दर्ज है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें