ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊविधायक ने बांटे कम्बल और शौचालय के चेक

विधायक ने बांटे कम्बल और शौचालय के चेक

इटियाथोक ग्रामसभा में एक स्वच्छता गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश दूबे  ने की। संचालन सुरेश नारायण...

विधायक ने बांटे कम्बल और शौचालय के चेक
हिन्दुस्तान संवाद,गोंडा Sat, 13 Jan 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

इटियाथोक ग्रामसभा में एक स्वच्छता गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश दूबे  ने की। संचालन सुरेश नारायण पांडे ने किया। लाभार्थियों को शौचालय का चेक विधायक ने दिया। कई लोगों को विधायक ने कंबल भी वितरित किया। 
विधायक ने कहा कि हमारी सरकार विकास को महत्व देती है। पीएम के नेतृत्व में हमारा देश आज डिजिटल इंडिया बन रहा है। मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही हैं। जिसका लाभ जन जन को मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य ओंकार नाथ, प्रतिनिधि राजेश तिवारी, चन्द्रभान चतुर्वेदी, केबी तिवारी, शेषदत्त शुक्ल, पुजारी तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, संतोष चौरसिया, भगतजी, सत्यदेव द्विवेदी, भाजपा नेता सूबेदार मिश्रा, प्रिंस तिवारी, सुनील तिवारी, विजय पांडे आदि भी मौजूद रहे। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें