ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकैथ लैब में डॉक्टरों के विवाद मामले की जांच अधूरी

कैथ लैब में डॉक्टरों के विवाद मामले की जांच अधूरी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की नाराजगी व निर्देश के बाद भी लोहिया संस्थान की कैथ लैब में दो डॉक्टरों के बीच हुए विवाद की जांच में हीलाहवाली हो रही है। तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश थे।...

कैथ लैब में डॉक्टरों के विवाद मामले की जांच अधूरी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 10 Feb 2020 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की नाराजगी व निर्देश के बाद भी लोहिया संस्थान की कैथ लैब में दो डॉक्टरों के बीच हुए विवाद की जांच में हीलाहवाली हो रही है। तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश थे। पांच दिन बीतने के बाद भी संस्थान के निदेशक को जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।

चार फरवरी को लोहिया की कैथ लैब में कॉर्डियोलॉजी विभाग के दो डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया था। एक निजी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर के लैब में होने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी से लिखित शिकायत की थी। घटना का संज्ञान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने लिया। मंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

संस्थान प्रशासन ने डीन डॉ. नुजहत हुसैन, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह व डॉ. आलोक कुमार की जांच कमेटी गठित की थी। तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए थ। पांच दिन बीतने के बावजूद अभी तक जांच पूरी नहीं हुई। इसके बाद जांच कमेटी ने लैब में आने वाले मरीजों का ब्यौरा तलब किया। मरीज के परिजनों को भी बयान के लिए बुलाया। पांच दिन बाद भी अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें