ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराजधानी का सबसे ऊंचा तिरंगा दो महीने से गायब

राजधानी का सबसे ऊंचा तिरंगा दो महीने से गायब

चारबाग और झंडी वाला पार्क में भी नहीं लहरा रहा तिरंगा डीएम ने संबंधित विभागों से जवाब तलब...

राजधानी का सबसे ऊंचा तिरंगा दो महीने से गायब
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Aug 2020 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

चारबाग और झंडी वाला पार्क में भी नहीं लहरा रहा तिरंगालखनऊ प्रमुख संवाददाता15 अगस्त आने को है। जनेश्वर मिश्रा पार्क से राजधानी का सबसे ऊंचा झंडा दो महीनों से गायब है। यानी इस पार्क में मई माह से अभी तक झंडा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा चारबाग और अमीनाबाद स्थित झंडी वाला पार्क से भी तिरंगा गायब है। डीएम ने एलडीए समेत अन्य विभागों से इस बारे में जानकारी मांगी है। सूबे का सबसे ऊंचा तिरंगा जनेश्वर मिश्र पार्क में 2015 में फहराया गया था। तबसे कई बार यह झंडा फट चुका है। इसके बाद बदला भी गया। 207 फुट ऊंचा तिरंगा गोमती नगर से गुजरने वालों को दूर से ही नजर आता है। आसपास रहने वालों के अनुसार मई में आई आंधी के बाद से यह झंडा नहीं दिख रहा है। सरकारी तंत्र ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश की नजर पड़ गई। उन्होंने एलडीए से इस मामले में जवाब तलब किया। यह भी कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस पर एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी की वजह से नया झंडा आने में देर हो गई है। जल्द ही झंडा बदल दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें