ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरातों में घुली ठंडक, तेजी से गिरेगा पारा

रातों में घुली ठंडक, तेजी से गिरेगा पारा

अफगानिस्तान-पाकिस्तान से आए विक्षोभ के चलते राजधानी में बीते सप्ताह हुई बारिश ने फिजाओं में ठंड घोल दी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर रात के तापमान में...

रातों में घुली ठंडक, तेजी से गिरेगा पारा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 28 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान-पाकिस्तान से आए विक्षोभ के चलते राजधानी में बीते सप्ताह हुई बारिश ने फिजाओं में ठंड घोल दी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर रात के तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आ चुकी है। बुधवार रात 16.5 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन में अब तक सबसे ठंडी रही, जबकि दिन में अब गर्मी दूर हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। देश में उत्तरी इलाकों में पारा अगले दो दिन में तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। मौसम की इस स्थिति के लिए ला नीना को जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रशांत क्षेत्र में ला नीना उभर रहा है, आमतौर पर इसका अर्थ है कि उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम रहेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार पर दिखायी दे सकता है। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम में यह कोई असामान्य परिवर्तन नहीं है। अक्तूबर के आखिरी में ठण्ड दस्तक दे देती है। रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार रात को इस सीजन का सबसे कम 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों में रात का तापमान और गिरेगा।

पिछले आठ दिनों में न्यूनतम तापमान

21 अक्तूबर : 24.2° सेल्सियस

22 अक्तूबर : 19.2° सेल्सियस

23 अक्तूबर : 19.8° सेल्सियस

24 अक्तूबर : 20 ° सेल्सियस

25 अक्तूबर : 20° सेल्सियस

26 अक्तूबर : 19.5° सेल्सियस

27 अक्तूबर : 17 डिग्री सेल्सियस

28 अक्तूबर : 16.5 डिग्री सेल्सियस

----------------------------

मौसम :

अधिकतम : 29.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम : 16.5 डिग्री सेल्सियस

सूर्यास्त : 5.27

सूर्योदय : 6.13

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें