ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबार एसोसिएशन ने हमले पर जताया रोष

बार एसोसिएशन ने हमले पर जताया रोष

लखनऊ। निज संवाददाता

बार एसोसिएशन ने हमले पर जताया रोष
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 13 Feb 2020 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

जिला एवं सत्र न्यायालय में वकील संजीव लोधी पर हुए कातिलाना हमले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर टिप्पणी की है। वहीं, अधिवक्ता के विभिन्न संगठनों ने भी रोष व्यक्त किया है।

प्रियंका ने साधा निशाना, आप ने पूछे सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ कचहरी में हुए घटनाक्रम को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जनपद न्यायालय में हुई घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पटरी से उतरने की बात कही है।

सेंट्रल बार ने रोष जताया

सेंट्रल बार महासचिव संजीव पाण्डेय ने सिविल कोर्ट में अधिवक्ता संजीव लोधी पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हमले में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष लखनऊ बार जीएन शुक्ल ने संयुक्त सचिव पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एसोसिएशन अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें