वाराणसी समेत पांच जिलों में विकसित होंगे टेक्सटाइल पार्क
उत्तर प्रदेश में संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना को मिली रफ्तार योगी सरकार

संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना के तहत वाराणसी समेत पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क विकसित होंगे। इसके लिए 326 एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि हस्तांतरण को मंजूरी भी दी जा चुकी है। वाराणसी के अलावा अमरोहा, बरेली, संत कबीरनगर और बिजनौर में बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे।
टेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि आवंटन
वाराणसी के रामना में 75 एकड़, अमरोहा में 79.825 एकड़, बरेली के बहेड़ी में 79.580 एकड़, संत कबीरनगर के मगहर में 39.490 एकड़ तथा बिजनौर के नगीना में 52.910 एकड़ भूमि पर पार्क विकसित होंगे। सभी परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित होंगी। इससे काफी संख्या में रोजगार मिलेंगे।
प्रोजेक्ट की स्थिति
परियोजना के लिए प्राधिकरण गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वाराणसी पार्क के लिए नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (एनआईटीआरए) ने प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पेश कर दी है, जबकि शेष चार पार्कों की संशोधित प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उद्योग जगत के सुझावों को शामिल करते हुए इन रिपोर्टों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
निर्माण की प्रक्रिया
वाराणसी के रामना टेक्सटाइल पार्क के लिए सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन और 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। पर्यावरण स्वीकृति, भूजल उपयोग और वन विभाग की अनापत्ति से संबंधित प्रक्रियाएं जारी है। इसके साथ ही चार अन्य पार्कों के लिए मास्टर डवलपर चयन के लिए पीपीपी आधारित निविदा दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


