Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTension in Iran Lucknow Residents Reassured About Safety of Youth Studying Abroad
ईरान में आठ घंटे का सफर रेल से किया, कहीं कोई समस्या नहीं हुई

ईरान में आठ घंटे का सफर रेल से किया, कहीं कोई समस्या नहीं हुई

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के कई युवा ईरान में धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। परिवारों की चिंताओं के बीच, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि ईरान में स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे और बहू ने हाल ही में ईरान में यात्रा की और कोई समस्या नहीं आई। परिवारों से बात करने पर उन्हें सुकून मिलता है।

Jan 16, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ईरान में चल रहे तनाव के बीच लखनऊ के लोगों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं। दरअसल लखनऊ के तमाम युवा ईरान में धार्मिक पढाई कर रहे हैं। हालांकि अपनों से बात होने के बाद परिवार वाले संतुष्ट हुए कि ईरान में तेहरान को छोड़कर कुम, मशहद व अन्य शहरों में हालात सामान्य हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद बेटे और बहु इन दिनों ईरान में हैं। मौलाना ने कहा कि जितना बताया जा रहा है ईरान के हालात उतने खराब नहीं है। ईरानी हुकूमत और वहां की आवाम ने अमेरिका और इजरायल के मंसूबो को ध्वस्त कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिन मां-बाप के बच्चे ईरान में उनको चिंता बनी रहेगी लेकिन हालात बिल्कुल सामान्य है। मौलाना ने बताया कि उनका बेटा सैयद कल्बे अहमद और बहू कुम से मशहद तक ट्रेन से सफर कर शुक्रवार को पंहुचे। शुक्रवार को ही बेटे से दोपहर तीन बजे फोन पर बात भी हुई। बेटे से पूछा कि हालात कैसे हैं तो उसने साफ कहा कि कुम से मशहद तक का सफर आठ घंटे का है, इस दौरान एक बार भी कहीं भी कोई समस्या या रुकावट नहीं हुई। मौलाना ने कहा कि एक महीने से बेटा और बहू ईरान में हैं लेकिन अक्सर बात हुई और कोई बुरी खबर सुनने को नहीं मिली। जो थोड़ी बहुत समस्या है वो सिर्फ तेहरान में जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। बात होते ही मिलता है सुकून ईरान की खबरें टीवी पर देखकर परिजन परेशान होते हैं लेकिन ईरान में मौजूद परिवार वालों से बात होते ही सुकून मिल जाता है। हुसैनबाद निवासी आफताब ने उनके भाई शादाब और उनकी फैमिली ईरान के कुम शहर में ही रहती है। आफताब ने बताया कि भाई से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जहां हम लोग हैं वहां कोई समस्या नहीं है इसलिए परेशान न हों। मुफ्तीगंज के अस्करी एक साल पूर्व ईरान में धार्मिक शिक्षा लेने गए थे। उन्होंने ने भी दो दिन पूर्व अपने परिवार को खैरियत की खबर दी। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान में बड़ी संख्या में लखनऊ के युवा धार्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हम लोग लगातार सम्पर्क में हैं, यहां के लोगों को ईरान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।