Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTelegram Friendship Turns Dangerous Soldier Kidnapped and Blackmailed
युवती ने आगरा के सैन्यकर्मी से टेलीग्राम पर की दोस्ती, लखनऊ बुलाया और फिर…

युवती ने आगरा के सैन्यकर्मी से टेलीग्राम पर की दोस्ती, लखनऊ बुलाया और फिर…

संक्षेप:

Lucknow News - टेलीग्राम ऐप पर दोस्ती करने वाले एक सैन्यकर्मी के लिए यह महंगा साबित हुआ। युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। पिटाई करने के बाद लाखों रुपये ट्रांसफर करवाए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Dec 06, 2025 11:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

टेलीग्राम ऐप पर हुई दोस्ती सैन्यकर्मी के लिए महंगी साबित हुई। दोस्ती के नाम पर नजदीकी बढ़ाने के बाद युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। लाखों रुपये ट्रांसफर करवाए गए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी उसे फंसाने के लिए सादे कागज पर झूठा बयान लिखवाकर जबरन हस्ताक्षर भी कराते रहे। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित केशव देव, निवासी बैकुंठ धाम, पावन धाम कॉलोनी, शमशाबाद रोड, आगरा, 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में केंद्रीय कर्मचारी हैं। उन्होंने पीजीआई कोतवाली पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले उनकी मुलाकात टेलीग्राम ऐप के माध्यम से तेलीबाग निवासी नैन्सी शर्मा से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और युवती ने उन्हें अपनी ओर भावनात्मक रूप से जोड़ लिया। संबंध इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से नियमित रूप से बात करने लगे।

केशव के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को युवती ने उन्हें मिलने के लिए तेलीबाग बुलाया। जैसे ही वे बताए गए स्थान पर पहुंचे, युवती ने उन्हें अंदर बुलाया और तुरंत ही कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। तभी तीन पुरुष साथी भी आ गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया आरोपियों के पास हथियार भी था। आरोपियों ने स्टील की रॉड से उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं हैं।