कोहरे का कहर जारी! 23 दिन में तीसरी बार रद्द हुई तेजस एक्सप्रेस
Lucknow News - देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस रविवार को 9 घंटे की देरी से आई और सोमवार को रद्द कर दी गई। कोहरे के कारण यह लगातार देरी का सामना कर रही है, जिससे इसे पहले भी रद्द किया गया। तेजस एक्सप्रेस का किराया शताब्दी से अधिक है, लेकिन दोनों ट्रेनों के रूट समान हैं।

कोहरे के कारण लगातार देर से चल रही देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। मंगलवार को इसका संचालन बंद रहता है। ऐसे में यह लगातार दो दिन नहीं चलेगी। कोहरे के सीजन में 23 दिन में तेजस को तीसरी बार रद किया गया। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस भी एक बार रद की जा चुकी है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन नंबर 82502 तेजस एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 9.12 घंटे की देरी से आई।
लखनऊ जंक्शन पर इसके आने का समय रात 10.05 बजे है, लेकिन यह सोमवार की सुबह 07.17 बजे पहुंची। जिसके कारण इसे रद कर दिया गया। कोहरा कम होने के बाद भी इस ट्रेन की रफ्तार थमी हुई है। इससे पहले 11 घंटे से भी अधिक देर से आने पर इसे 27 दिसंबर को रद किया गया था। एक जनवरी की रात को 14.25 घंटे की देरी से आने पर दो जनवरी को इसे रद कर दिया गया था। लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस घने कोहरे के बावजूद सिर्फ 31 दिसंबर को रद्द की गई थी। जबकि, दोनों ही ट्रेनों का रूट एक ही है।
तेजस एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से अधिक है। तेजस में चेयरकार का लखनऊ से दिल्ली तक का किराया 1701 और इकोनॉमिक क्लास का 2321 रुपये है। शताब्दी में यह क्रमश: 1420 और 2175 रुपये है। तेजस 6.20 घंटे तो शताब्दी 7.05 घंटे में दिल्ली पहुंचाती है। कोट तेजस एक्सप्रेस कोहरे के कारण लेट हो रही है। ऐसे में दिल्ली देर से पहुंचती तो वहां से रवाना होने में भी देरी हो जाती है। आगे का सफर शाम और रात का होने के कारण और ज्यादा कोहरा मिलता है, जिसके यह ट्रेन लेट हो जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


