ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकिशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा 

किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा 

अमेठी जिले में नल पर पानी लेने गई किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए पड़ोसी युवक ने उठा ले जाने का प्रयास किया। शोरगुल पर दौड़े ग्रामीणों ने किशोरी को मुक्त कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा...

किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा 
हिन्दुस्तान टीम,अमेठी।Sun, 11 Nov 2018 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी जिले में नल पर पानी लेने गई किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए पड़ोसी युवक ने उठा ले जाने का प्रयास किया। शोरगुल पर दौड़े ग्रामीणों ने किशोरी को मुक्त कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बीती रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी युवक ने नल पर पानी भरते समय दबोच लिया। आरोप है कि उसने किशोरी को उठा ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के शोरगुल पर गांव के लोगों द्वारा दौड़ने पर अपने को घिरता देख आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर थाने पर दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने बताया कि नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें