घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर की हत्या, बेटा हत्या कर फरार

Mar 09, 2026 02:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में खुजेहटा गांव में एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता रामकरण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घरेलू विवाद के चलते हुई इस घटना में आरोपी बेटे ने मौके से भागने के बाद पुलिस की तलाश शुरू हो गई है। रामकरण की उम्र 45 वर्ष थी और उनके दो बेटे हैं।

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर की हत्या, बेटा हत्या कर फरार
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में सोमवार को गुस्से में आए नाबालिग बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकरण के रूप में हुई है। उनके दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार, बड़े बेटे के साथ किसी घरेलू बात को लेकर रामकरण की कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखी लाठी उठा ली और पिता के सिर पर लगातार वार करने लगा।

एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मोहनलालगंज थाने में हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि रामकरण की हत्या उनके 17 वर्षीय बेटे लवकुश ने की है। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

लाठी से सिर पर किए गए गंभीर प्रहार के कारण रामकरण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।